बड़वानी | जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग व लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को निशुल्क मोतियाबिंद के मरीजों के लिए जांच शिविर का आयोजन िकया जाएगा। क्लब के कमलेश शर्मा ने बताया शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। मरीज अपना आधार कार्ड साथ में लेकर आए।


