कल विश्वभर में मनाया जाएगा विश्व ध्यान दिवस:ब्रह्माकुमारीज संस्थान के 6 हजार सेंटर्स पर होंगे कार्यक्रम

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के 140 देशों में स्थित छह हजार से अधिक सेवा केंद्रों पर 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस एक साथ मनाया जाएगा। शांतिवन में शनिवार को सुबह 7.30 से 8.30 बजे तक कॉन्फ्रेंस हाल में विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में आंतरिक शांति, वैश्विक सद्भाव विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सामूहिक रूप से योगाभ्यास, राजयोग अनुभूति का अभ्यास करते हुए लोगों को राजयोग मेडिटेशन का संदेश दिया जाएगा। ब्रह्माकुमारीज़ की आध्यात्मिक शिक्षा का मुख्य आधार राजयोग ध्यान ही है। ध्यान को लेकर लोगों को जागरूक और प्रशिक्षित करने के लिए संस्थान अपनी स्थापना से ही सेवाएं प्रदान कर रहा है। अतिरिक्त महासचिव बीके करुणा भाई ने बताया कि बहुत ही हर्ष का विषय है कि 21 दिसंबर को पहला विश्व ध्यान दिवस विश्वभर में मनाया जाएगा। ध्यान तो हमारी प्राचीन संस्कृति और परंपरा रहा है। मेडिटेशन से ही आत्म कल्याण संभव है। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य शिक्षा का आधारा राजयोग मेडिटेशन ही है। राजयोग मेडिटेशन की शिक्षा संस्थान के विश्वभर में स्थित सेवाकेंद्रों पर नि:शुल्क प्रदान की जाती है। संस्थान से राजयोग सीखकर आज लाखों लोगों का जीवन बदल गया है। उनके जीवन में खुशहाली आई है। मेडिटेशन हमारे तन-मन को स्वस्थ रखता है। अतिरिक्त महासचिव बीके डॉ. मृत्युंजय भाई ने बताया कि मेडिटेशन धर्म, संस्कृति, जातिभेद, वर्णभेद, आयुभेद से परे है। आज इसकी हर एक व्यक्ति को आवश्यकता है। मेडिटेशन से जीवन में मानसिक शांति आती है। मन की व्याधियां दूर होती हैं। निगेटिव विचार, निगेटिव भावनाएं खत्म होती हैं। मन शक्तिशाली होता है। यदि मन शक्तिशाली है तो जीवन में आने वाली समस्याएं और परिस्थितियां हम पर हावी नहीं हो पाती है। इसलिए मेडिटेशन काे सभी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *