कल सुबह 9:30 बजे तक डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक:इस रास्ते पर भारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित

रन भोपाल रन-2025 के तहत रविवार यानी 7 दिसंबर की तड़के टीटी नगर स्टेडियम से तीन अलग-अलग श्रेणियों में दौड़ आयोजित होगी। कार्यक्रम में 5000 से 6000 वॉलेंटियर शामिल होंगे। आयोजन सुबह 5 बजे से 8:30 बजे तक चलेगा, जबकि ट्रैफिक को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुबह 5 बजे से 9:30 बजे तक बदली रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने मैराथन मार्ग पर भारी और लोक परिवहन वाहनों की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित कर दी है। आवागमन के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं, ताकि नागरिकों को कम से कम परेशानी हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *