कल से गर्मी-हीटवेव से राहत, आज कहीं-कहीं बारिश संभव:18 मई तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में होगी बारिश, वज्रपात के साथ चलेगी तेज हवा

रांची सहित पूरा राज्य गर्मी से झुलस रहा है। कुछ क्षेत्रों में तीखी धूप, तो कुछ क्षेत्रों में लोग उमस और हीटवेव से त्रस्त हैं। राज्य के डाल्टेनगंज जिला का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री पर पहुंच गया है। रांची का तापमान भी 38 डिग्री के करीब है। इस वजह से लोगों का दिन में घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पर 15 मई की शाम या 16 मई को सुबह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी क्योंकि बिहार से झारखंड होते हुए एक टर्फ लाइन गुजर रही है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि यह टर्फ लाइन झारखंड के लिए फायदेमंद रहेगा। इसकी वजह से 18 मई तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है। वैज्ञानिक ने बताया कि झारखंड में अभी भी वैसी गर्मी नहीं पड़ी है, जिस तरह की गर्मी इस समय पड़नी चाहिए। राज्य का तापमान सामान्य के आसपास ही चल रहा है। गर्मी में तापमान इतना रहता ही है। हालांकि बीच में बारिश से बड़ी राहत मिली है। इसकी सबसे बड़ी वजह है, बीच-बीच में टर्फ लाइन का बनना आैर पश्चिमी विक्षोभ। उन्होंने कहा कि 15 मई को दोपहर तक गर्मी रहेगी। पूर्वी भाग के अंतर्गत गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहेबगंज क्षेत्र में हीटवेव चलेगा। 16 मई से तापमान में गिरावट आएगी। 15 को दक्षिण व मध्य व पूर्वी क्षेत्र में बारिश होगी। इसके बाद बारिश का दायरा बढ़ेगा। 18 मई तक पश्चिमी भाग को छोड़कर अधिकतर क्षेत्रों में बारिश होगी। गर्जन और वज्रपात भी होगी। रांची में ऐसा रहेगा अधिकतम तापमान 15 मई 39 डिग्री 16 मई 38 डिग्री 17 मई 38 डिग्री 18 मई 38 डिग्री

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *