कल से दो दिन कई सेक्टरों में नहीं आएगा पानी:नगर निगम करवा रहा 1000 एमएम क्षतिग्रस्त पाइपलाइन बदलने का काम, नगर निगम ने जारी की एडवाइजरी

चंडीगढ़ में दो दिन पानी की आपूर्ति नहीं होगी। 1000 एमएम व्यास की क्षतिग्रस्त पीएससी पाइपलाइन को एमएस पाइपलाइन से बदलने के कार्य के चलते 7 जनवरी से 8 जनवरी 2026 तक 24 घंटे के लिए जलापूर्ति बंद रहेगी। यह कार्य सेक्टर-39 वाटर वर्कर्स से सेक्टर-52 और सेक्टर-32 तक स्वच्छ जल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए किया जा रहा है। इस दौरान वाटर वर्कर्स सेक्टर-52 में पूरी तरह पानी की पंपिंग बंद रहेगी, जबकि सेक्टर-32 में आंशिक जलापूर्ति की जाएगी। इसका असर शहर के कई सेक्टरों की पानी सप्लाई पर पड़ेगा। इस बाबत नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार पहले से पानी संग्रहित कर लें और इस जरूरी रखरखाव कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए सहयोग करें। जाने कब कहां बाधित रहेगा पानी 7 जनवरी 2026 (बुधवार) सुबह जलापूर्ति समान्य रहेगी, जबकि शाम को सेक्टर 44, 45, 48 से 56, 61 और 63 में पूरी तरह पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इसके अलावा सेक्टर 20 सी एंड डी, 21 सी एंड डी, 31 से 34, 44 से 47, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और 2 तथा रामदरबार में पानी की सप्लाई धीमे प्रेशर से सप्लाई 6 बजे से 8 बजे तक होगा। 8 जनवरी 2026 (गुरुवार) को सुबह के समय 5 बजे से 9 बजे तक सेक्टर 44, 45, 48 से 56, 61 और 63 में सामान्य सप्लाई होगी। जबकि शेष चंडीगढ़ में सामान्य जलापूर्ति सुबह 3:30 बजे से 9:00 बजे तक की जाएगी। शाम को सेक्टर 44 से 56, 61, 63, 20 सी एंड डी, 21 सी एंड डी, 31 से 34, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 व 2 और रामदरबार में सामान्य सप्लाई 6:00 बजे से 8:30 बजे तक होगी। शहर के अन्य हिस्सों में सामान्य जलापूर्ति शाम 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *