कल SDM कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस:धान-खरीदी की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरेंगे; विधायक ने किसानों के साथ कथित अन्याय का आरोप लगाया

जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी में आ रही समस्याओं को लेकर कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप के नेतृत्व में 28 जनवरी को एसडीएम कार्यालय जांजगीर का घेराव किया जाएगा। यह घेराव सुबह 11 बजे शुरू होगा, जिसमें कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। विधायक व्यास कश्यप ने राज्य सरकार पर धान खरीदी में किसानों के साथ कथित अन्याय का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र में हजारों किसान ऐसे हैं, जिनके धान की बिक्री नहीं हो पाई है। इनमें वे किसान भी शामिल हैं जिनका टोकन कट चुका है, सत्यापन हो गया है, या रकबा पंजीयन भी है। टोकन और एग्रीटेक पंजीयन न होने की शिकायतें बढ़ीं विधायक कश्यप के अनुसार, उनके कार्यालय में किसान टोकन न कटने और एग्रीटेक पोर्टल पर पंजीयन न होने जैसी शिकायतें लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि धान खरीदी के लिए अब केवल चार दिन शेष हैं, जिससे किसान अपनी उपज बेचने को लेकर चिंतित हैं। दफ्तरों के चक्कर भी लगा रहे है मगर कोई भी प्रकार से अधिकारी समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे है। किसानों से आंदोलन में शामिल होने की अपील विधायक ने जिले के किसानों से इस आंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस घेराव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी किसानों के धान की खरीद हो सके और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *