छत्तीसगढ़ के कवर्धा कलेक्टर कार्यालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिली है। कलेक्टर कवर्धा के ऑफिशियल मेल आई डी पर कश्मीर से मेल आया है, जिसमें दोपहर ढाई बजे तक समय दिया गया है। मेल में कलेक्ट्रेट परिसर में IED लगी होने का उल्लेख भी है। जिसके बाद कलेक्ट्रेट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस की BDS टीम पूरे कलेक्ट्रेट परिसर की छानबीन में जुटी है। परिसर के चप्पे-चप्पे पर जांच जारी सूचना मिलने के बाद डॉग स्क्वाड और बीडीएस की टीम परिसर के चप्पे-चप्पे पर जांच कर रही है। इस मामले में कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि, इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई है. जिसकी जांच की जा रही है। वहीं, एसपी धर्मेंद्र छवाई ने बताया कि मेल के माध्यम से धमकी मिलने की सूचना मिली है। मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम के साथ पुलिस अधिकारियों को जांच के लिए भेजा गया है। ………………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में कलेक्टर-SP ऑफिस में आगजनी:सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान बवाल, दर्जनों वाहन फूंके, पुलिसकर्मी-मजिस्ट्रेट घायल; CM ने दिए गिरफ्तारी आदेश छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सतनामी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान सोमवार को बवाल हो गया। लोगों ने कलेक्ट्रेट में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके बाद भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़ के बीच कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट में आगजनी की। इससे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। पढ़ें पूरी खबर…


