कवर्धा के पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर से निकली पदयात्रा:भोरमदेव बाबा का मां नर्मदा के जल से किया जाएगा अभिषेक, डिप्टी सीएम ने किया शुभारंभ

धर्म नगरी कवर्धा में सावन के पहले सोमवार को पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर से भोरमदेव के लिए पदयात्रा निकली। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंदिर में पूजा-अर्चना किया और भगवा झंडा दिखाकर पदयात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। इस साल की पदयात्रा को विशेष और आध्यात्मिक रूप से और भी समृद्ध बनाने के लिए मां नर्मदा के पवित्र जल से भोरमदेव बाबा का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने 600 पैकेट नर्मदा जल की व्यवस्था की है। यह पहल कलेक्टर गोपाल वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी के प्रयास से संभव हो सकी है। 5 हजार से अधिक पदयात्री हुए शामिल लगभग 18 किलोमीटर की पदयात्रा कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक निकाली गई। जिसमें 5 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। साल 2008 से लगातार जारी इस पदयात्रा की भव्यता और सहभागिता हर साल बढ़ती जा रही है। झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र इस बार की पदयात्रा में शिवजी की बाल्यावस्था से लेकर विविध स्वरूपों में तैयार की गईं झांकियां, नदी की सवारी जैसी झांकी और भक्तिमय प्रदर्शनियां विशेष आकर्षण रहीं। झांकियों ने न केवल धार्मिक भावनाओं को जागृत किया, बल्कि कला और संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत की। ग्राम पंचायतों और संगठनों ने किया स्वागत पदयात्रा मार्ग में ग्राम पंचायतों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं और शासकीय विभागों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। जगह-जगह फलाहारी नाश्ते, जलपान और ठहरने की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष निगरानी और सहयोग की भावना से कार्य किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही सक्रिय सहभागिता पदयात्रा में कलेक्टर गोपाल वर्मा सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, आईएएस अधिकारी और जनप्रतिनिधिगण भी पूरी आस्था के साथ शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन न होकर जनसंपर्क, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बन गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *