कवर्धा में शॉर्ट सर्किट से ट्रक में लगी आग:रायपुर से सरिया लेकर मध्यप्रदेश जा रहा था, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

कवर्धा के चिल्फी घाटी में बीती रात ट्रक में आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक रायपुर-जबलपुर मार्ग नेशनल हाइवे 30 में ये हादसा हुआ। सरिया से लदी एक ट्रक में भीषण आग लग गई, देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। जिस समय ट्रक में आग लगी, उस समय गाड़ी में ड्राइवर के साथ परिचालक भी मौजूद था, दोनों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पूरा मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है। ट्रक पूरी तरह जलकर खाक बताया जा रहा है कि यह ट्रक रायपुर से सरिया लेकर मध्यप्रदेश जा रहा था, जब ट्रक चिल्फी घाटी पहुंची तो अचानक आग लग गई। ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे में ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *