बाड़मेर | अधीक्षक डाकघर बाड़मेर मण्डल के कार्यालय में 18 दिसंबर को प्रातः 11 बजे मण्डल स्तरीय डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। डाक विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के उद्देश्य से इस डाक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। बाड़मेर | कवास–उतरलाई ब्लॉक सैक्शन में स्थित किलोमीटर 819/0-1 फाटक संख्या 320 पर बुधवार को मरम्मत कार्य के चलते सड़क यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा। यह फाटक प्रातः 7 बजे से शाम 7 बजे तक बंद रखा जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे बाड़मेर के सीनियर सेक्शन इंजीनियर गजेंद्रसिंह ने बताया कि फाटक संख्या 320 पर प्रस्तावित मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बंद रहेगा।


