कवियों ने कविता पाठ कर देर रात तक बांधे रखा समां

भास्कर न्यूज | रायगढ़ क्षेत्रीय सरस मेला के दौरान सोमवार को कवि सम्मेलन कराया गया। कवियों की कविता पाठ ने देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। ठहाकों के बीच श्रोताओं ने हास्य और व्यंग का आनंद लिया। पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन 3 से 12 जनवरी तक शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में हो रहा है। इसमें महिला स्व सहायता समूहों के उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन व विक्रय किया जा रहा है। कवि सम्मेलन में कवि रामगोपाल शुक्ल, अरविंद सोनी सार्थक, डॉ. आशा मेहर किरण, डॉ. सुधा देवांगन, अमित दुबे, तेजराम नायक, डॉ. अजय पटनायक मयंक, डॉ. गुलशन खम्हारी प्रदुम्र, हरेन्द्र डनसेना व रतन मिश्रा ने प्रस्तुति दी। मौके पर वरिष्ठ कवि ईश्वर प्रसाद यादव का सम्मान किया गया। कवि सम्मेलन में उपस्थित कवियों ने एक से बढ़कर एक कविता का पाठ किया। कवि अरविंद सोनी ने गीत के माध्यम से दर्शकों को सुनाया-वेदनाएं रो रही हैं। जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। मेले में बांस से निर्मित उत्पाद की बिक्री ज्यादा सरस मेला में कोरबा जिले के स्टॉल नंबर 140 के कंचन स्व-सहायता समूह उत्पाद की बिक्री अब तक सर्वाधिक रही। उन्होंने बांस से निर्मित उत्पाद जैसे पेन स्टैंड, झूमर लैंप, टेबल लैंप, बक्कल, जुड़ा पिन, वॉल हैंगर, फ्लावर पॉट, मोबाइल स्टैंड चाबी स्टैंड, गणेश भगवान की मूर्ति, वॉल सीनरी आदि उत्पादों का स्टॉल लगाया है। अब तक सभी स्टॉलों से महिला स्व-सहायता समूहों के द्वारा 14 लाख रुपए से अधिक की बिक्री की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *