मौसम विभाग ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी में बारिश का अनुमान जताया है। जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत 15 राज्यों में धुंध और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में 13 और 14 जनवरी को रात के तापमान में 2 से 4°C की गिरावट का अनुमान है। इसके अलावा 14 और 15 जनवरी को जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर और कोटा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। कश्मीर में रातभर बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी के बावजूद पारा माइनस में बना हुआ है। श्रीनगर में शनिवार रात न्यूनतम तापमान -3°C दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -5.6°C, पहलगाम में -6.2°C, काजीगुंड में -4°C, कोनीबल में -3.6°C, कुपवाड़ा में -4°C दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर में भीषण ठंड के दौर चिल्लई-कलां के अभी 17 दिन बाकी हैं। यह 30 जनवरी को खत्म होगा। इसके बाद 20 दिनों का चिल्लई-खुर्द (छोटी ठंड) और 10 दिनों का चिल्लई-बच्चा (छोटी ठंड) का मौसम रहेगा।होगा। वहीं, दिल्ली में घने कोहरे की वजह से रविवार को 25 ट्रेनें लेट रहीं। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.3°C रहा, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री ज्यादा 9°C दर्ज किया गया। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण शहर और उसके आस-पास हल्की बारिश हुई। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी बारिश हुई। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में 18.4 mm बारिश दर्ज की गई। पंजाब के अमृतसर (5 mm), लुधियाना (11 mm), पटियाला (6.5 mm) और हरियाणा के अंबाला (20.5 mm), हिसार (13 mm), नारनौल (14 mm) जैसी जगहों पर बारिश हुई। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… 14 जनवरी: 9 राज्यों में बारिश, उत्तर भारत में घना कोहरा


