कस्टमर बनकर आई महिलाओं ने चुराए 4.50 लाख के गहने:ज्लेवर से नजर बचाकर 5 सोने के पैंडल और 8 सोने की अंगूठी चोरी

जयपुर में एक ज्वेलरी शॉप से ज्वेलर की मौजूदगी में महिला चोर गैंग ने लाखों रुपए के गहने चोरी कर लिए। महिला चोर गैंग ज्वेलर की नजर बचाकर ज्वेलरी से भरा बॉक्स चोरी कर ले गई। पीड़ित ज्वेलर ने महिला चोर गैंग के खिलाफ मालपुरा गेट थाने में FIR दर्ज करवाई है। ज्वेलर से नजर बचाकर चुराए दो सोने के बॉक्स पुलिस ने बताया- सांगानेर के गोवर्धन नगर निवासी रामजीलाल ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। गोवर्धन नगर में उनकी नीलम ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। दोपहर करीब 2 बजे खरीदारी के बहाने दो महिलाएं आई। कस्टमर बनकर आई दोनों महिलाओं ने ज्वेलरी दिखाने का बोला। उनके आने के तुरंत बाद ही दो महिलाओं ओर आ गई। उन्होंने भी ज्वेलरी दिखाने का बोला। ज्वेलर चारों महिलाओं को ज्वेलरी दिखाने लगा। ज्वेलरी पसंद नहीं आने पर गद्दी से उठकर पीछे लॉकर से डिजाइनर ज्वेलरी निकालकर लाया। इस दौरान नजर बचाकर महिलाओं ने ज्वेलरी का एक बॉक्स चोरी कर अपने कपड़ों में छिपा लिया। सीसीटीवी में कैद नहीं हुई वारदात ज्वेलरी दिखाने के दौरान पसंद नहीं आने की बोलकर चारों महिलाएं दुकान से बाहर चली गई। उनके जाने के करीब 15-20 मिनट बाद बॉक्स गायब मिला। ज्वेलरी बॉक्स चोरी का पता चलने पर ज्वेलर ने महिला चोर गैंग को आस-पास तलाश किया, लेकिन उनका पता नहीं चला। मालपुरा गेट थाना पुलिस को चोरी की सूचना दी गई। पीड़ित ज्वेलर ने पुलिस को बताया कि चोरी गए ज्वेलरी बॉक्स में करीब 5 पीस सोने के पैंडल और 8 पीस सोने की अंगूठी रखी थी। जिसमें करीब 35 ग्राम सोना रखा हुआ था, जिसकी कीमत करीब 4.50 लाख रुपए है। पीड़ित का कहना है कि शॉप पर CCTV भी लगे हुए हैं। लेकिन, वारदात के समय पूरे इलाके की बिजली गई हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *