जामताड़ा| मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जामताड़ा में सत्र 2025-26 के लिए 11वीं कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय की वार्डन निधि स्वरूप ने बताया कि नामांकन सीबीएसई पैटर्न पर किया जा रहा है। छात्राएं 26 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। नामांकन आर्ट और साइंस दोनों विषयों में लिया जाएगा। कुल 75 सीटों पर प्रवेश होगा। इसके लिए 6 मई 2025 को परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा में सफल छात्राओं का चयन किया जाएगा। यह विद्यालय ग्रामीण और कमजोर वर्ग की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देता है।


