रंका | नालसा डॉन योजना 2025 ड्रग अवेयरनेस एंड वैलनेस नेवीगेशन के तहत कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय रंका के बच्चियों अभिभावकों के बीच ड्रग्स फ्री इंडिया प्रोग्राम पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें पीएलवी कृष्णानंद दुबे ने मंच का संचालन करते हुए बतलाया कि नव निहाल बच्चे, किशोरों ,महिलाओं के द्वारा ड्रग्स तस्करी एवं दुरुपयोग की असाधारण बढ़ोतरी एक गंभीर चिंता का विषय है जो राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर रही है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके आप अपनी समस्याओं को रख सकते हैं। जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गरीब अनाथ बेसहारा को सहायता के लिए ब्लॉक पंचायत, थाना, अस्पताल, वृद्ध आश्रम में पीएलवी तैनात कर दिया गया है। पीएलवी आपको पूरी सहायता करेंगे। एलएडीसीएस चीफ प्रविंद साहू ने ड्रग तस्करी, नशे के दुष्प्रभाव पर मानव जाति के लिए गंभीर खतरा बतलाया है। अधिवक्ता कामता प्रसाद ने ड्रग्स तस्करी एवं उसके दुष्प्रभाव के आदि लोगों पर विशेष जानकारी प्रदान किया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एनिमा बेक, शिक्षक मुकेश कुमार पाठक अंजना मिश्रा, नीलिमा पांडे, शाहिस्ता प्रवीण, विद्यालय के गार्ड संध्या कुमारी बृजेश सिंह, विजय सिंह, इंदू कुमारी, सुनील मिंज, कयामुद्दीन अंसारी, महेंद्र कुमार ठाकुर, लव कुमार, विकास कुमार गौतम विद्यालय की छात्राएं मौजूद थे। गढ़वा | अंतर्राष्ट्रीय महिला संस्था इनर व्हील क्लब के 102 वर्ष पूरा होने पर जरूरतमंद के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। वहीं सभी को लाई के लड्डू भी वितरित प्रदान किया गया। मौके पर क्लब की अध्यक्ष दीपाली अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य शीत ऋतु में गरीब एवं असहाय लोगों को ठंड से राहत प्रदान करना है। वहीं उनके जीवन में थोड़ी सी खुशी और अपनापन लाना है। उन्होंने कहा कि क्लब की सदस्यों ने बांटने वाले वस्त्रों की व्यवस्था की थी। गुड़ के लड्डू का सिर्फ पारंपरिक महत्व ही नहीं है बल्कि सर्दियों में स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी होते हैं। लाई के लड्डू की व्यवस्था क्लब की फूड फॉर हंगर चेयरपर्सन श्वेता अग्रवाल के द्वारा किया गया था। उन्होंने कहा कि हर वर्ष स्थापना दिवस को सेवा और मानवता के कार्यों के लिए समर्पित किया जाता है। ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाई जा सके। इस अवसर पर बच्चों बुजुर्गों और जरूरतमंद परिवारों को गर्म कपड़े भी वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि इनर व्हील क्लब का मूल मंत्र ही सेवा है। हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति साधन विहीन होकर इस ठंड में परेशान ना हो। समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी क्षमता अनुसार दूसरों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाएं।इस अवसर पर श्वेता अग्रवाल, शोभा कश्यप, विनीता आनंद, सोनी गुप्ता, रुचि अग्रवाल ,अंकिता अग्रवाल आदि मौजूद थे।


