कांकेर जिले के ग्राम कोकपुर में 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। बुधवार को कोड़ेजुंगा चौक से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ दूर-दराज से आए भक्तों ने भी हिस्सा लिया। यात्रा का समापन कोकपुर में मां शीतला सहित अन्य देवी-देवताओं की अगवानी के साथ कथा पंडाल में हुआ। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को सुनने लाखों भक्त पहुंचे है। विधायक आशाराम नेताम ने महाराज का स्वागत किया। बस्तर क्षेत्र में पहली बार पं. प्रदीप मिश्रा की कथा बता दें कि बस्तर क्षेत्र में पहली बार आयोजित हो रही इस कथा में सुकमा, जगदलपुर, भिलाई और रायपुर के अलावा प्रयागराज से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं। मुख्य यजमान देव कुमार जैन के परिवार द्वारा कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं का आगमन जारी कथा श्रवण के लिए श्रद्धालुओं का आगमन दो दिन पहले से ही शुरू हो गया था। सिहोर सहित अन्य स्थानों से भी भक्तों के आने की संभावना है, जिससे पंडाल में पहले से ही जगह की कमी महसूस की जा रही है। कई श्रद्धालुओं ने सातों दिन कथा श्रवण के लिए रुकने की इच्छा जताई है। दोपहर 1 बजे शुरू हो जाएगा कथा पंडाल में पहले दिन 1 फरवरी को दोपहर 1 बजे करीब कथा वाचक के पहुंचते ही पूजा अर्चना की जाएगी और जिसके बाद कथा का शुरुआत होगी। कथा के पहले अन्न प्रसाद का आयोजन किया गया है, जो सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा और दोपहर 12 बजे तक सभी को वितरित किया जाएगा। कथा के बाद भोजन का वितरण रात 10 बजे किया जाएगा।


