कांकेर के चरामा नगर पंचायत का होगा सौंदर्यीकरण:विकास कार्यों के लिए मिली लाखों रुपए की स्वीकृति, खनिज न्यास निधि से राशि जारी

कांकेर जिले के चारामा नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए 32 लाख 64 हजार 680 रुपए की स्वीकृति मिली है। नगर पंचायत की मांग पर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने मुक्तांजलि वाहन के लिए खनिज न्यास निधि से 15 लाख रुपए स्वीकृत किए गए है। वही सोलर हाई मास्ट लाइट के लिए 17 लाख 64 हजार 680 रुपए की स्वीकृति मिली है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारे लाल देवांगन ने कहा कि नगर विकास के साथ सौंदर्यीकरण कार्य जनहित में निरंतर जारी रहेगा। बता दे कि दो माह पहले नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने 3 नग हाई मास्ट लाइट की सौगात दी थी। इस तरह नगर में 6 जगह के लिए हाई मास्ट लाईट की स्वीकृति हो चुकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *