कांकेर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रिकॉर्ड मतदान:अंतागढ़-कोयलीबेड़ा में 79.65% वोटिंग, पिछली बार से 20% ज्यादा लोगों ने डाले वोट

कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में उत्साहजनक मतदान हुआ। अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा जनपद पंचायतों में कुल 79.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कोयलीबेड़ा में 80.03 प्रतिशत और अंतागढ़ में 78.73 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 1 लाख 32 हजार 579 मतदाताओं ने वोट डाला। इनमें 67,552 पुरुष और 65,027 महिला मतदाता शामिल रहे। अंतागढ़ में महिला वोटरों में दिखा जोश जनपद पंचायत अंतागढ़ में 48,798 में से 38,420 मतदाताओं ने वोट डाला। इनमें 19,045 पुरुष और 19,375 महिला मतदाता थे। कोयलीबेड़ा में 1,17,651 में से 94,159 मतदाताओं ने वोट किया। इनमें 48,507 पुरुष और 45,652 महिला मतदाता शामिल थे। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदाताओं ने जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य और सरपंच व पंच के लिए वोट डाले। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार मतदान में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *