कांकेर के हटकुल नदी में मिला अज्ञात शव:3 दिन बाद भी शिनाख्त नहीं, समाजसेवी संस्था ने कराया अंतिम संस्कार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्थित सिंगारभाठ हटकुल नदी में 13 फरवरी को एक अज्ञात शव मिला। जिसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। समाजसेवी संस्था की मदद से पुलिस ने अज्ञात शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। गुरुवार को स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। चीलघर में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया था। इस दौरान पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच की थी। जिले के साथ-साथ प्रदेश के अन्य थानों से भी गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी जुटाई गई, लेकिन तीन दिनों तक किसी परिजन का पता नहीं चल सका। समाजसेवी संस्था आए सामने इसके बाद कांकेर शहर की जन सहयोग समाजसेवी संस्था के संचालक अजय पप्पू मोटवानी ने पुलिस की मदद की। उन्होंने अपनी टीम के साथ पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ शव का अंतिम संस्कार कराया। मोटवानी ने कहा कि यह एक पुण्य का कार्य है और ऐसे मामलों में सभी को आगे आकर सहयोग करना चाहिए, ताकि मृत व्यक्तियों का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो सके। परिजनों की तलाश अब भी जारी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के मिलते ही विधिवत कार्रवाई की जाएगी और अपराध पंजीबद्ध किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *