कांकेर नगर पालिका में दिखा विशालकाय अजगर VIDEO:बाउंड्री वॉल पर घंटों बैठा रहा; वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

कांकेर शहर में जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों और सरकारी दफ्तरों में दिखना आम हो गया है। हाल ही में, कांकेर जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका दफ्तर की बाउंड्री वॉल पर एक विशालकाय अजगर देखा गया। 8-10 फीट के अजगर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 23 नवंबर रात की है। अजगर को देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और उसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों में दहशत इन दिनों रिहायशी इलाकों में अजगरों का दिखना बढ़ गया है। ये अजगर कई बार पालतू जानवरों को भी अपना शिकार बना रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। इससे पहले मंगलवार को कांकेर शहर के भण्डारीपारा में भी लगभग 10 फीट लंबा अजगर देखा गया था। सुबह के समय अजगर को देखते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया था। रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर का सफल रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *