कांकेर में आपस में भिड़े भाजपा नेता:अवैध रेत खनन को लेकर बीच सड़क मारपीट; प्रशासन ने बंद कराई 14 खदानें

कांकेर जिले के चारामा में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर भाजपा नेताओं के दो गुटों में शनिवार की रात मारपीट हो गई। रेट खदान को लेकर दोनों गुट आपस में भीड़ गए। जिसमें नगर पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि सहित भाजपा, युवा मोर्चा संगठन से जुड़े लोग शामिल हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला बढ़ा तो दोनों गुट रात 1 बजे चारामा थाना पहुंचे, यहां दोनों गुट एक ही पार्टी के होने के कारण मामला रफा-दफा कर दिया गया। विवाद का असर यह हुआ कि दूसरे दिन प्रशासन ने चारामा इलाके की 14 खदानों को बंद करा दिया। चारामा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष एक साथ रात में थाना आए थे। दोनों में आपसी मनमुटाव था। दोनों पक्ष की आपसी रजामंदी होने के बाद उन्होंने शिकायत दर्ज नहीं कराई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *