कांकेर में पड़ोसी युवक ने नाबालिग किया रेप:बड़ी बहन ने छेड़छाड़ की शिकायत की तो छोटी ने भी किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक युवक ने बड़ी बहन से छेड़छाड़ की है, जबकि छोटी बहन से रेप किया है। जब बड़ी बहन ने मामले की शिकायत की, तो छोटी बहन ने भी पुलिस को आपबीती बताई। यह मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, देवदास उइके (18) पड़ोस में ही रहता था। ऐसे में दो बहनें उसे उसकी अच्छी बातचीत होती थी। इसी का फायदा उठाते हुए उसने वह बहला-फुसलाकर ले जाता और वारदात को अंजाम देता। दोनों बहनों की उम्र 7 और 11 साल की है। जानिए क्या है पूरा मामला दरअसल, 9 अगस्त को देवदास बड़ी बहन को बहला-फुसलाकर घुमाने के बहाने बाइक पर ले गया। जिसके बाद उसने सुनसान जगह पर उससे छेड़छाड़ की कोशिश की। नाबालिग की चीखें सुनकर आसपास के लोग आ गए, तो वह मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने फौरन मामले की जानकारी पखांजूर पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर घर पहुंची। इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जब बड़ी बहन पुलिस को आपबीती बता रही थी, तभी छोड़ी बहन ने अपने साथ हुए दरिंदगी का खुलासा किया। अप्रैल महीने में छोटी बहन से किया था रेप पीड़िता ने बताया कि अप्रैल महीने में आरोपी ने उसे भी बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया था। इसके बाद झाड़ी में लेकर रेप किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि अगर वो किसी को बताती है तो वह उसे जान से मार देगा। जिसके डर से वह किसी को कुछ भी नहीं बता रही थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार कुर्रे ने बताया कि सगी बहनों से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। …………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रायपुर में 2 नाबालिग लड़कियों से रेप:शादी का झांसा देकर फंसाया, दो अलग-अलग थाना क्षेत्र की घटना, 2 आरोपी गिरफ्तार रायपुर में दो नाबालिग लड़कियों से रेप का मामला सामने आया हैं। यह दोनों घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इन मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें एक आरोपी नाबालिग है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने नाबालिगों को शादी का झांसा देकर रेप की वारदात की थी। पहला मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है वहीं दूसरा खमतराई का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *