कांकेर में पेड़ से टकराए बाइक सवार..युवक की मौत:इधर ट्रैक्टर से टकराई पिकअप, महिला ने तोड़ा दम; 15 घायल, 3 की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दो बाइक सवार मुड़पार पुल के पास पेड़ से टकरा गए। हादसे में साल्हेभाट के रहने वाले अजय भास्कर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। वहीं नरहरपुर मार्ग में सोमवार की रात 9 बजे पिकअप खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। एक महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया, वहीं 15 घायल हो गए। मृतका का नाम संगीता नेताम (32) बताया जा रहा है। रूखमणी मंडावी, देवकी बाई नेताम, सुखोन मंडावी की हालत गंभीर है। जिन्हें कोमलदेव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार गौरगांव से 25 लोग पिकअप में सवार होकर नहावन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद गांव लौटने के दौरान रात 9 बजे कुरना के करीब तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही संजीवनी 108 और हाईवे पेट्रोलिंग की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां पर घायलों का उपचार किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *