कांकेर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पड़ोसी की बाड़ी में पेड़ से लटकता मिला शव, परिजन बोले-मानसिक स्थिति थी खराब

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले मे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को उसकी लाश पेड़ पर लटकता मिला। युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हालांकि, सुसाइड का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह घटना चारामा थाना क्षेत्र के भिरौद गांव की है। मृतक की पहचान सूर्या गोटा (26) के रूप में हुई है। सूर्या रविवार की शाम को अचानक घर से गायब हो गया था। परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की। आधे घंटे के भीतर ही पड़ोसी की बाड़ी में पेड़ पर उसका शव लटका हुआ मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खेत में काम करता था युवक परिवार के सदस्यों ने बताया कि कुछ समय से सूर्या की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वहीं, थाना प्रभारी जितेंद्र साहू का कहना है कि युवक अपने घर के खेत में काम करता था। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *