कांकेर में 24 घंटे में 5 सड़क हादसे…दो की मौत:पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, इधर 3 बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पिछले 24 घंटों में 5 सड़क हादसे हुए हैं। इन दुर्घटना में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। वहीं वाहन की चपेट में आने से एक भैंस की भी जान चली गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पहली घटना आमाबेड़ा थाना क्षेत्र की है। जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार बीनेश कुमार गोटा (22) की मौके पर ही मौत हो गई। जो कि तुमसनार का रहने वाला है। जो कि खेती करता था। दूसरी घटना पखांजूर थाना क्षेत्र का है। यहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे एक बाइक में सवार युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पात में इलाज जारी है। वहीं पुलिस मृत युवक की पहचान में जुटी है। सड़क से उतरी गाड़ी, इधर पिकअप भी पेड़ से टकराई तीसरी दुर्घटना कांकेर-आमाबेड़ा मार्ग पर हुई है। जहां एक सुमो बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। चौथा हादसा पखांजूर का है, यहां एक पिकअप पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। जिन्हें पखांजूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक की टक्कर से भैंस की मौत पांचवीं दुर्घटना कोरर-चारामा मार्ग पर चिल्हाटी के पास हुई है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने भैंस को टक्कर मार दी। भैंस की मौके पर मौत हो गई। मालिक सौरभ यदु की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *