कांकेर में 6 परिवारों ने 12 साल बाद मूल-धर्म अपनाया:बीमारी ठीक न होने पर ईसाई धर्म छोड़कर लौटे, धर्मांतरण रोकने 14 दिसंबर को रैली

कांकेर के कुरालठेमली जामगांव में 6 परिवारों के 26 सदस्यों ने 12 साल बाद ईसाई धर्म छोड़कर अपने मूल धर्म में वापसी की है। इन परिवारों ने बीमारी ठीक होने की उम्मीद में धर्मांतरण किया था, लेकिन लाभ न मिलने पर उन्होंने यह निर्णय लिया। सर्व समाज और गोंडवाना समाज ने गुलाल बंधन और पगड़ी पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के अनुसार, इन परिवारों ने लगभग 12 साल पहले इलाज और बीमारी ठीक होने की उम्मीद में मतांतरित होकर ईसाई धर्म अपनाया था। हालांकि, जब बीमारी ठीक नहीं हुई और उन्हें अपनी नई आस्था से अपेक्षित लाभ नहीं मिला, तो उन्होंने मूल धर्म में लौटने का फैसला किया। 6 परिवार के 26 सदस्यों ने की घर वापसी वापसी करने वाले परिवारों में से एक के सदस्य कृष्ण मरकाम ने बताया, हमने अपनी पत्नी की बीमारी ठीक होने की कामना से ईसाई धर्म अपनाया था। अपेक्षित लाभ न मिलने पर हमने मूल धर्म में वापस आने का निर्णय लिया। हम पहले 16 परिवारों में से थे, जिनमें से आज 6 परिवार लौट आए हैं। घर वापसी करने वाले परिवारों में पार्वती मरकाम (6 सदस्य), सोनाराम नेताम (3 सदस्य), कृष्णा मरकाम (4 सदस्य), शिवचरण भंडावी (6 सदस्य), पुमित कुंजाम (3 सदस्य) और सुरेखा मरकाम (4 सदस्य) शामिल हैं। ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर किया जा रहा धर्मांतरण गोंडवाना समाज क्षेत्र अध्यक्ष रामलाल कावड़े ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि 12 वर्ष पहले बिछड़े हुए लोग आज वापस अपने समाज में लौटे हैं। सर्व समाज के अध्यक्ष कमल किशोर ने धर्मांतरण की गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भोले-भाले लोगों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है, जिससे समाज में फूट पड़ रही है। उन्होंने इन गतिविधियों को रोकने के लिए सभी समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। ईश्वर कावड़े ने बताया कि इन परिवारों ने वापसी के प्रतीक के रूप में बाइबल को नदी में ले जाकर ‘ठंडा’ कर दिया है, जिसे उन्होंने एक सही निर्णय बताया। धर्मांतरण के खिलाफ 14 दिसंबर को रैली ईश्वर कावड़े ने घोषणा की कि ईसाई मतांतरण और धर्मांतरण जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के संबंध में 14 दिसंबर, रविवार को कांकेर नहरदेव मैदान से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें रैली निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम में सर्व समाज के सभी संगठनों को उपस्थित रहने का आग्रह किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी इस अवसर पर गोंडवाना समाज क्षेत्र अध्यक्ष रामलाल कावड़े, उपाध्यक्ष शंकर शोरी, संरक्षक गोमा राम कोसा, कोषाध्यक्ष गन देव टेकाम, सर्व समाज अध्यक्ष कमल किशोर, ईश्वर कावड़े, टंकेश्वर जैन, उत्तम जैन सहित अनेक सरपंच, उपसरपंच और समाज के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *