कांकेर में ED के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:सोनिया-राहुल पर चार्जशीट के विरोध में किया पुतला दहन; बोले- केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग कर रही सरकार

कांकेर जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्रीय डाकघर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और ED का पुतला दहन कर विरोध जताया। यह प्रदर्शन प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ दाखिल चार्जशीट के विरोध में किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नरेश ठाकुर ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महंगाई और बेरोजगारी से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। ठाकुर ने इसे विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि यह बदले की राजनीति है। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इनमें जिला उपाध्यक्ष तरेंद्र भंडारी, यासीन कराणी, सरजू शोरी, मनोज जैन, गफ्फार मेमन, लोमेन्द्र यादव प्रमुख थे। साथ ही अजय रेणु, मृदुला भास्कर, मुकेश तिवारी, दीपक शोरी, खोमेन्द्र उइके समेत कई अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *