कांगड़ा कार्निवाल की दूसरी संध्या अंकित तिवारी के नाम:हजारों दर्शक झूमे, चौथे दिन होगी बॉलीवुड नाइट व प्रतियोगिता

धर्मशाला में कांगड़ा कार्निवाल 2025 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी के नाम रही। उनकी प्रस्तुति ने कार्निवाल पंडाल में मौजूद हजारों दर्शकों को आकर्षित किया। मंच पर अंकित तिवारी के आते ही परिसर तालियों से गूंज उठा। दर्शकों ने उनके सुपरहिट गीतों का देर रात तक आनंद लिया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कांगड़ा कार्निवाल जिला कांगड़ा की सांस्कृतिक विरासत, कला और प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का एक मंच है। ऐसे आयोजन स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन देते हैं और पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। दूसरी संध्या में बॉलीवुड संगीत के अतिरिक्त एनजेडसीसी (NZCC) द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इन कार्यक्रमों को दर्शकों ने सराहा। कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय लोगों और बड़ी संख्या में पर्यटकों की उपस्थिति दर्ज की गई। युवाओं सहित सभी आयु वर्ग के लोगों ने इस आयोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम के बारे में जानिए मिस एंड मिसेज कांगड़ा वैली का आयोजन उपायुक्त ने यह भी बताया कि कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 के अंतर्गत मिस एंड मिसेज कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना है। इस प्रतियोगिता के लिए 27 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे जिला परिषद हाल, कचहरी धर्मशाला में पंजीकरण एवं ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *