कांगड़ा के मेडिकल कॉलेज में 5 करोड़ से बनेगा हॉस्टल:एम्स जैसी सुविधाओं की घोषणा; नर्सिंग का पहला बैच शुरू

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष और पर्यटन विकास बोर्ड उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने टांडा मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षुओं के लिए 5 करोड़ रुपए की लागत से एम्स जैसी सुविधाओं वाला छात्रावास बनाने की घोषणा की। उन्होंने यह घोषणा मेडिकल कॉलेज टांडा के डी.सी.सी कॉन्क्सस 2026 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में की। प्रशिक्षु डॉक्टरों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति इस अवसर पर आर.एस. बाली का प्रधानाचार्य डॉ. मिलाप शर्मा, अन्य डॉक्टरों और प्रशिक्षु डॉक्टरों ने स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रशिक्षु डॉक्टरों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बाली ने कहा कि स्वर्गीय जी.एस. बाली का टांडा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज शुरू करने का सपना पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में नर्सिंग का प्रथम बैच शुरू हो चुका है। उन्होंने समस्त प्रशासन और प्रशिक्षु डॉक्टरों को इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी। कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी भी शुरू उन्होंने मेडिकल कॉलेज टांडा को प्रदेश का अग्रणी संस्थान बताया, जहां हजारों लोग इलाज के लिए आते हैं। बाली ने कहा कि कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी भी शुरू हो गई है, जिससे हजारों मरीजों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह मेडिकल कॉलेज एम्स जैसी सुविधाएं प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम में ये रहे शामिल इससे पहले, डीसीसी अध्यक्ष डॉ. आर्यन विशिष्ट ने प्रशिक्षु डॉक्टरों की समस्याओं को मुख्य अतिथि के समक्ष रखा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. मिलाप शर्मा, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा, अतिरिक्त निदेशक डॉ. मेजर अवनिंद्र कुमार, विभिन्न विभागों के एचओडी, डॉ. आयुष ठाकुर, स्मृति और प्रशिक्षु डॉक्टर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *