कांगड़ा के मैक्लोडगंज में पर्यटकों की संख्या में भारी कमी:भारत-पाक तनाव के चलते सड़कें सूनी, होटल की बुकिंग रद्द

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैक्लोडगंज इन दिनों सूना दिख रहा है। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव का असर यहां के पर्यटन पर साफ नजर आ रहा है। मैक्लोडगंज की सड़कों पर वीकेंड पर आम तौर पर पर्यटकों और वाहनों की भीड़ रहती है, लेकिन शहर में सन्नाटा पसरा है। गलू टेंपल के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में 50 लोगों की बुकिंग थी। तनाव के बाद सिर्फ 20 लोग ही पहुंचे, बाकी ने बुकिंग रद्द कर दी। बीच में वापस लौट रहे पर्यटक वहीं ऑक्सीडेंटल बुक शॉप के प्रबंधक प्रेम सागर के अनुसार कई पर्यटक अपनी छुट्टियां बीच में छोड़कर वापस लौट रहे हैं। कई राज्य सरकारों ने अपने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इससे वे अपने परिवार के साथ वापस जाने को मजबूर हैं। स्थानीय व्यवसायियों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी चालक और दुकानदार परेशान हैं। अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान उन्हें डर है कि अगर यह स्थिति लंबे समय तक रही तो स्थानीय अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। हालांकि माना जा रहा है कि जब तक भारत-पाक तनाव कम नहीं होता, पर्यटन धीमा रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *