भास्कर न्यूज | अमृतसर कांगड़ा कॉलोनी स्थित रामनगर में मंदिर सिद्ध श्री बाबा नाथ में सालाना जागरण कराया गया। मंदिर के गद्दीनशीन परमजीत सिंह राणा की अध्यक्षता में कराए जागरण में होशियारपुर से सतगुरु भजन मंडली भजन गायक सोनू सैनी ने अपने भजनों से जागरण की शोभा बढ़ाई। इस 46वें सालाना जागरण का शुभारंभ गायक सैनी ने गणेश वंदना से किया। इससे पहले बाबा जी का सुंदर मंच सजाकर पवित्र ज्योति जलाई गई। इसके बाद उन्होंने भजन ‘मैनू तेरे मिलन दा चा योगी’ समेत कई भजन गाकर संगत को सराबोर किया। इस मौके पर भंडारा भी लगाया गया। इस मौके पर साहिल महाजन, कमलजीत सिंह राणा, ख्याली रामपाल सिंह, जसपाल सिंह, महेंद्र सिंह समेत मंदिर के कई सेवादार और भक्त मौजूद रहे।


