कांगड़ा बृजेश्वरी देवी मंदिर में घृत मंडल पर्व:मकर संक्रांति पर 18 क्विंटल घी से श्रृंगार, आज रात स्टार नाइट, कल लोक संगीत

हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक शक्तिपीठ मां बृजेश्वरी देवी मंदिर में सात दिवसीय जिला स्तरीय घृत मंडल पर्व का भव्य शुभारंभ हो गया है। मकर संक्रांति की पावन रात्रि को मां की पिंडी पर लगभग 18.5 क्विंटल (साढ़े अठारह क्विंटल) देसी घी से तैयार माखन और सूखे मेवों का लेप लगाकर अलौकिक श्रृंगार किया गया। मान्यता है कि प्राचीन काल में दैत्य जालंधर के साथ युद्ध के दौरान माता रानी घायल हो गई थीं। उनके शरीर के घावों को शीतलता प्रदान करने और उपचार के लिए देवताओं ने घी का लेप लगाया था। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए हर साल मकर संक्रांति पर घृत मंडल सजाया जाता है। जानिए तैयारी के बारे में बैजनाथ शिव मंदिर में भी सजा घृत मंडल कांगड़ा के साथ-साथ ऐतिहासिक बैजनाथ शिव मंदिर में भी घृत मंडल पर्व की शुरुआत हुई है। यहाँ भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर साढ़े तीन क्विंटल माखन और मेवों का लेप किया गया है। शिव मंदिर में भी एक सप्ताह तक विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। भजनों की सरिता और विशिष्ट अतिथि बुधवार रात शुरू हुआ शृंगार का कार्य गुरुवार सुबह 5 बजे संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित भगवती जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक मनी लाडला और संजय संबरिया ने अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ एसडीएम इशांत जसवाल, डीएसपी अंकित शर्मा और मंदिर ट्रस्ट के सदस्य भी उपस्थित रहे। उत्सव का आकर्षण: बॉलीवुड और पहाड़ी नाइट: जिला स्तरीय समारोह के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी। इसमें बॉलीवुड गायकों के साथ स्थनानीय लोक गायक और लोक संगीत व नृत्य परंपरा के कलाकार अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करें। कार्यक्रमों पर एक नजर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *