कांगड़ा में चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस ने नशीला पदार्थ बरामद किया, NDPS एक्ट में केस दर्ज, जांच जारी

कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। धीरा पुलिस चौकी की टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 3 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। पुलिस ने बताया कि गगल हार स्थित होटल अरुण की ऊपरी मंजिल के कमरा नंबर 104 में दबिश दी गई। यहां से पालमपुर तहसील के गांव ब्रहम ठेहडू निवासी कवनीश पुत्र रत्न चंद को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 3 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी पर केस दर्ज आरोपी कवनीश के खिलाफ भवारना पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला (अभियोग संख्या 215/25) दर्ज किया गया है। पुलिस नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। कांगड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए लगातार गश्त, नाकाबंदी और सूचना संकलन किया जा रहा है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि नशे के सौदागरों से संबंधित कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *