कांगड़ा में देह व्यापार का भंडाफोड़:पंजाब की दो महिलाएं गिरफ्तार, 2 का रेस्क्यू; होटल में पुलिस की रेड

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बैजनाथ-पालमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल में रविवार देर रात छापेमारी की गई। पुलिस ने आर्मी कैंट अल्हीलाल के पास स्थित होटल से पंजाब की दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। वही इसके साथ ही दो अन्य महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। कांगड़ा के डीएसपी अनिल शर्मा के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से इस होटल में चल रही गैरकानूनी गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। रेस्क्यू की गई महिलाओं को संरक्षण और काउंसलिंग पुलिस ने हिरासत में ली गई महिलाओं को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। रेस्क्यू की गई महिलाओं को संरक्षण और काउंसलिंग दी जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने इस तरह की अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का आश्वासन दिया है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *