कांगड़ा में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:चरस बरामद, कार से सप्लाई करने जा रहे थे, पंजाब का युवक शामिल

कांगड़ा में नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में सफलता हासिल की है। पुलिस थाना जवाली की टीम ने नेशनल हाईवे-154 पर 32 मील के पास नाकाबंदी के दौरान एक बलेनो कार को रोका। कार की तलाशी में 1 किलो 122 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पहला आरोपी गुरप्रीत सिंह है, जो पंजाब के पठानकोट जिले की शाहपुरकांडी तहसील के गुलगढ़वाल का रहने वाला है। दूसरा आरोपी रोहित है, जो कांगड़ा जिले की नूरपुर तहसील के सुतलाड़ी का निवासी है। थाना जवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। नूरपुर के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *