कांगड़ा में पुलिस ने एक नशा तस्कर गिरफ्तार:आरोपी के पास से 35 ग्राम हेरोइन बरामद, सप्लाई देने के इंतजार में था

हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘नशे के खिलाफ विशेष अभियान’ के तहत कांगड़ा पालमपुर में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार रात पुलिस की एक विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रोड़ी गांव में छापेमारी कर 30 वर्षीय युवक आदित्य बरवाल को 35 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बांस के झुंड के पास खड़ा था आरोपी: पुलिस के अनुसार, 10 जनवरी की रात जब विशेष टीम गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि रोड़ी गांव में नशा तस्करी की जा रही है। टीम ने बिना समय गंवाए मौके की घेराबंदी की। आरोपी आदित्य बरवाल सड़क किनारे बांस के झुंड के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा था। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद टीम ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 35 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामला दर्ज और कानूनी कार्रवाई: आरोपी की पहचान आदित्य बरवाल (30) पुत्र सुभाष चंद बरवाल, निवासी वार्ड नंबर 08, गांव रोड़ी (ठाकुरद्वारा), पालमपुर के रूप में हुई है। पालमपुर पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 21 के तहत एफआईआर (नंबर 07/26) दर्ज कर ली गई है। युवा पीढ़ी को बचाने का संकल्प: जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का प्राथमिक लक्ष्य युवाओं को इस घातक लत से बचाना है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे नशे के नेटवर्क को तोड़ने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *