कांगड़ा में प्राइवेट स्कूल की बस पलटी:6 छात्र और अध्यापक घायल, पालमपुर रेफर, लाहट शिवनगर रोड पर हादसा

कांगड़ा जिले के पालमपुर उपमंडल के पाहड़ा गांव में मंगलवार सुबह एक निजी स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बता दे कि यह हादसा लाहट शिवनगर रोड पर हुआ।इस दुर्घटना में बस में सवार छह छात्र और एक शिक्षक घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पालमपुर के सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। बस पलटने से क्षेत्र में मचा हड़कंप बता दे कि बस दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस बस ड्राइवर और घायलों के बयान दर्ज करने के लिए पालमपुर पहुंची है। स्कूल जा रहे बच्चों की बस पलटने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *