कांगड़ा में बेटे ने पिता को पीट-पीट कर मार डाला:लात-घूंसे से किया हमला, परिवारिक विवाद में वारदात, आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा जिले के बैजनाथ स्थित नगेहड़ गांव में एक बेटे ने पारिवारिक विवाद के दौरान अपने 78 वर्षीय पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान जगदीश चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। बता दे कि यह घटना 26 जनवरी की रात की है। आरोपी सुरिंदर कुमार खाना खाने के बाद अपने कमरे में गया और कुछ देर बाद अपनी मां के साथ गाली-गलौज करने लगा। रात करीब 8:45 बजे उसका छोटा भाई सुरजीत मौके पर पहुंचा और मां को अपशब्द कहने से रोका। इस पर आरोपी ने सुरजीत के साथ भी गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी। बेटे ने की मारपीट आरोपी सुरिंदर कुमार ने अपनी मां के साथ भी मारपीट की। घर में झगड़ा बढ़ता देख पिता जगदीश चंद बीच-बचाव करने आए। सुरिंदर ने उन पर भी हमला कर दिया और उनके पेट और सिर पर लात-घूंसे मारे। हमले में जगदीश चंद की नाक और आंख से खून बहने लगा और वे मौके पर ही बेहोश हो गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया छोटे बेटे और अन्य लोगों की मदद से जगदीश चंद को तुरंत सिविल अस्पताल बैजनाथ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने सुरिंदर कुमार को ही हमले का मुख्य आरोपी बताया है। पुलिस ने आरोपी सुरिंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *