कांगड़ा में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन:6 महीने में 18 लाख पर पहुंची संख्या, 31 हजार नए सदस्य जुडे़

हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सदस्यता में जबरदस्त वृद्धि हुई है। प्रदेश भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कांगड़ा जिले में मंडल भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन में जानकारी दी। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। यह सफलता राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। कांगड़ा का प्रदेश संगठन में पांचवां स्थान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने और वहां विकास की नई राह खोलने का उल्लेख किया। साथ ही वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन का भी जिक्र किया। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पवन काजल ने बताया कि उनके क्षेत्र में 31,227 एक्टिव मेंबर बनाए गए हैं। इसके साथ कांगड़ा का प्रदेश संगठन में पांचवां स्थान है। क्षेत्र में 530 सक्रिय सदस्य भी जोड़े गए हैं। पहले 8 लाख संख्या थी पिछले 6 महीनों में श्रीकांत शर्मा के नेतृत्व में चले सदस्यता अभियान में बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश में भाजपा के सदस्यों की संख्या 8 लाख से बढ़कर 18 लाख हो गई है। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने पठानकोट-जोगिंदर नगर रेल लाइन को ब्रॉड गेज करने की मांग का मुद्दा उठाया। जिला भाजपा अध्यक्ष सचिन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *