कांग्रेसियों का मानसिक संतुलन बिगड़ा: धालीवाल

अमृतसर| आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा की ओर से आप मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के परिवारिक सदस्यों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर कहा कि कांग्रेसियों का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। धालीवाल ने कहा कि जब इनके आका पप्पू (राहुल गांधी) का ही दिमागी संतुलन ठीक नहीं तो फिर बाजवा-वंडिंग के मेंटल हेल्थ के बारे में क्या कहा जाए। उन्होंने कहा कि पप्पू से लेकर नीचे तक के कांग्रेसी बौखला गए हैं। इनके लिए सीएम भगवंत मान से पंजाब में पागलखाना खोलने की सिफारिश करनी ही पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पप्पू के मानसिक संतुलन खो जाने का आलम यह है कि कोई पता नहीं वह कब नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से बाहर निकाल दें तथा कोई पता नहीं कब वापस शामिल कर लें। उन्होंने बाजवा को चुनौती देते हुए कहा कि ईटीओ पर टिप्पणी करने से पहले अपने गिरेबान में झांकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *