लोहंडीगुड़ा| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोहंडीगुड़ा द्वारा 20 जनवरी को नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ललित पाण्डे का भव्य स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नल-जल योजना की अनियमितता, मनरेगा का नाम बदलने, धान खरीदी तिथि बढ़ाने तथा धान घोटाले के विरोध में उसरीबेड़ा व धुरागांव में रैली निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।


