कांग्रेसियों ने पीएम-ईडी का पुतला फूंका

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर केंद्र की भाजपा सरकार पर राजनीतिक दुरुपयोग और संस्थागत शक्ति के गलत इस्तेमाल के आरोपों को लेकर कोरिया जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रधानमंत्री व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की मूल भावना को कमजोर कर रही है और संवैधानिक एजेंसियों का विपक्ष के खिलाफ दमनात्मक उपयोग किया जा रहा है। नेताओं का कहना था कि नेशनल हेराल्ड मामले में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राजनीतिक विद्वेषवश निशाना बनाया जा रहा है। यह विपक्ष के शीर्ष नेतृत्व को बदनाम करने का प्रयास है ताकि जनता के बीच भ्रम फैलाया जा सके। सीबीआई, ईडी और आयकर जैसी केंद्रीय एजेंसियों का चयनात्मक इस्तेमाल लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है और इससे संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। इस दौरान योगेश शुक्ला, अशोक जायसवाल, बृजवासी तिवारी, मुख्तार अहमद आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *