कांग्रेसियों ने लखोली वार्ड 36 में अवैध प्लाटिंग रोकने की मांग की

राजनांदगांव| निगम क्षेत्र के लखोली वार्ड 36 में अवैध प्लाटिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि निगम की अनुमति मुरुम का अस्थायी रास्ता बनाकर प्लाट लोगों को बुनियादी सुविधाओं के बिना बेच रहें है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने निगम आयुक्त से मामले की जांच कर रोक लगाने मांग की है। निगम की बिना अनुमति, सड़क नाली, बिजली सुविधा के बिना प्लाट कटिंग कर बेचा जा रहा है। दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंडल अध्यक्ष संदीप सोनी के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने लखोली वार्ड 36 में खसरा नंबर 517/1, रकबा लगभग 171 डिसमिल भूमि पर अवैध प्लाटिंग किए जाने का आरोप लगाया है। बताया कि भूमि स्वामी निरंजन श्रीवास्तव एवं प्रस्तावित भूमि स्वामी शर्मा द्वारा निगम की अनुमति के बिना छोटे प्लाटों को बेचा जा रहा है। इस भूमि में सीसी रोड, नाली, बिजली पोल की व्यवस्था नहीं है। सिर्फ मुरूम डालकर अस्थायी रास्ता बनाकर प्लाट बेचे जा रहे है जो निगम के नियमों का खुला उल्लंघन है। संदीप सोनी ने कहा अवैध प्लाटिंग करने वाले मनमानी कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *