कांग्रेसियों ने शहर के जानलेवा गड्ढों को भरा

चिरमिरी | नगर निगम चिरमिरी की जर्जर सड़कों और जानलेवा गड्ढों की अनदेखी से परेशान जनता को राहत देने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर गड्ढों को भरने की पहल की। “हम भरेंगे, हम भरेंगे” के नारे के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कई स्थानों पर सड़कों की मरम्मत की गई। इस अवसर पर समाजसेवी विधान चौधरी को मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी उठाने पर माला पहनाकर और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने नगर निगम और भाजपा सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़कों की दुर्दशा के कारण नागरिकों का जीवन खतरे में है। नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा और उप नेता प्रतिपक्ष मो. इकराम ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *