चाईबासा| कांग्रेस भवन में बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास की अध्यक्षता में प. सिंहभूम जिला के कांग्रेस महासचिव राजकुमार रजक के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। कांग्रेसियों ने कहा कि राजकुमार रजक का निधन हम सभी लोगों के लिए अपूर्णीय क्षति है। जिसका भरपाई कर पाना संभव नहीं है। विशेषकर कांग्रेस संगठन के प्रति उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। शोक सभा में कांग्रेस जिला महासचिव लियोनार्ड बोदरा, अशोक बारीक, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, सोशल मीडिया चेयरमैन रवि कच्छप, नगर अध्यक्ष मो. सलीम आदि मौजूद थे।


