राजनांदगांव | भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख ने कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार वोट चोरी शब्द का इस्तेमाल करने पर अपना ऐतराज जताते हुए कहा है कि कांग्रेस की डिक्शनरी में शुचितापूर्ण संसदीय शब्दों का अभाव है। कांग्रेस हमेशा ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करती है, जिनका जुड़ाव कहीं-न-कहीं असंसदीय भाषा से होता है। पारख ने कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों में एक है और हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों का वैश्विक सम्मान है और कांग्रेस ऐसे वोट चोरी शब्द का इस्तेमाल करके हमारी लोकतांत्रिक शक्तियों पर सवाल खड़ा करके ओछी राजनीति कर रही है। भाजपा नेता पारख ने कहा कि विपक्ष को हमेशा सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।


