अमेरिका से भारतीय लोगों को डिपोर्ट करने के मामले का भरतपुर कांग्रेस ने विरोध किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर के बिजली घर चौराहे पर नारेबाजी की, इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा की एक तरफ अमेरिका सरकार भारतीय लोगों को बेड़ियां डालकर इंडिया भेज रही है वहीं दूसरी तरफ बीजेपी सरकार अमेरिका के राष्ट्रपति को भारत में बुलाकर उनकी खातिरदारी कर रही है। कांग्रेसी कार्यकर्ता दया चंद पचौरी ने कहा की, अमेरिका में भारत के लोगों की अपेक्षा हो रही है। भारतीय लोगों को बेड़ियां डालकर अमेरिका से निकाला जा रहा है। इसकी शहर कांग्रेस घोर निंदा करती है। बीजेपी सरकार ने अमेरिका के राष्ट्रपति को इंडिया में बुलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। इनकी खातिरदारी की, इसकी कांग्रेस घोर निंदा करती है। दरअसल 5 जनवरी को अमेरिका का सैन्य विमान 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा था। डिपोर्ट हुए लोगों ने बताया की अमेरिका आर्मी ने उनके साथ कैसा व्यवहार किया। डिपोर्ट करने वाले लोगों के साथ मारपीट की गई और भद्दी गालियां दी गई। जिसके बाद उन्हें बेड़ियां डालकर प्लेन में बैठाया गया।


