कांग्रेस कार्यकर्ता की हार्टअटैक से हुई थी मौत:पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा, राहुल बोले- यूपी में संविधान की हत्या हुई

लखनऊ में बुधवार को प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई। अब इस पर सियासत शुरू हो गई है। राहुल गांधी ने X पर लिखा- उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र और संविधान की फिर से हत्या हुई। कांग्रेस के बब्बर शेर संविधान के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा- प्रभात की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार है। यह मौत नहीं, हत्या है। मरने से पहले प्रभात ने कार्यकर्ताओं को बताया कि उन्हें पुलिस ने पीटा। वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मौत कैसे हुई, इसकी जांच कराई जाएगी। प्रभात पांडेय (30) मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले थे। वह यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव रह चुके हैं। देर रात प्रभात पांडेय के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। प्रारंभिक रिपोर्ट में पता चला कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई। आज शव को गोरखपुर स्थित उनके घर ले जाया जाएगा। कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़े हर अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से जरूर गुजरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *