कांग्रेस का आरोप- सत्ता का दुरुपयोग कर रही BJP:सहप्रभारी जांगिड़ बोले-प्रत्याशियों पर दबाव-लालच, फिर भी कांग्रेस की स्थिति है मजबूत, अब बैज-बघेल का दौरा

बिलासपुर में कांग्रेस के सहप्रभारी विजय जांगिड़ ने रविवार को निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की। उन्होंने वार्डों में प्रचार के दौरान आरोप लगाते हुए कहा कि, चुनाव में भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। प्रत्याशियों पर दबाव डाल रहे हैं, उन्हें लालच दे रहे हैं। बावजूद इसके कांग्रेस के पक्ष में माहौल है, क्योंकि एक साल पहले बनी विष्णुदेव साय की सरकार के प्रति प्रदेशवासियों में नाराजगी है। दरअसल, नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। भाजपा के साथ ही कांग्रेस के प्रत्याशियों ने भी प्रचार तेज कर दिया है। प्रत्याशी जहां वार्डों में जा रहे हैं। वहीं, पार्टी के नेताओं का दौरा भी शुरू हो गया है। निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा करने अक्टूबर माह में विजय जांगिड़ शहर आए थे। उस दौरे के ढाई माह बाद रविवार को जांगिड़ एक बार फिर शहर पहुंचे। नेताओं से की चर्चा उन्होंने निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी व शहर विजय पांडेय से चर्चा की। नगर निगम बिलासपुर के साथ ही नगर पालिका रतनपुर, तखतपुर, बोदरी, नगर पंचायत कोटा, बिल्हा और मल्हार की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चुनाव में संगठन की तैयारी के बारे में पूछा। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, राजेंद्र साहू, सुधांशु मिश्रा, राजू यादव, राजेंद्र शुक्ला आदि ने मुलाकात की। कल प्रदेश अध्यक्ष बैज तो पांच को आएंगे पूर्व सीएम बघेल विजय जांगिड़ 3 फरवरी को कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। इस दौरान वो वार्डों में जाकर प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को एकजूट होकर प्रत्याशियों के लिए काम करने की नसीहत भी देंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज 4 फरवरी को बिलासपुर दौरे पर रहेंगे। इसी तरह 5 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शहर आएंगे। इस दौरान वो कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी प्रमोद नायक व वार्ड प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। जांगिड़ बोले- कानून व्यवस्था चरमरा गई है विजय जांगिड़ ने कहा कि, चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह है और कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। पिछले 1 साल में बीजेपी के शासन में विकास की गति रुक गई है। कानून व्यवस्था चरमरा गई है और आम जनमानस कानून व्यवस्था से डर गई है। उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ के ज्यादातर नगर निगमों में जीत का दावा करते हुए बिलासपुर में भी सभी वार्डों में जीत दर्ज करने की बात कही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *