कांग्रेस का आरोप: सिंहदेव का बयान तोड़ मोड़कर पेश किया

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर शहर के राजीव भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह व भाजपा पर हल्ला बोला। गृहमंत्री शाह की इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। रविवार को अंबिकापुर जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालकृष्ण पाठक ने कहा कि संसद सत्र में संविधान पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने अपने भाषण में बाबा साहब का अपमान किया है। शाह के बयान से सभी आहत हैं। सत्तारूढ़ भाजपा लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के प्रति तिरस्कार दिखाने का मौका नहीं छोड़ती है। पाठक ने कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बयान को तोड़-मोड़कर प्रस्तुत किया गया जिसकी वे निंदा करते हैं। उन्होंने बाबा साहब व शाह के छत्तीसगढ़ के पहले दौरे के दौरान महात्मा गांधी को लेकर की गई टिप्पणी की भी निंदा की। प्रेसवार्ता में जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि क्या भाजपा के कार्यकर्ता आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान को लेकर प्रदर्शन कर सकते हैं। टीएस सिंहदेव ने भी तो इसी बात को दोहराया तो उनकी बात को लेकर ऐसा विरोध क्यों हो रहा है, भाजपा यह दोहरी राजनीति क्यों कर रही है। द्विवेंद्र मिश्रा ने कहा कि संविधान निर्माता का शाह खुलेआम माखौल उड़ा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *